फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anger among family members for not arresting the killers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश

Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anger among family members for not arresting the killers
हमीरपुर। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दे गिरफ्तारी की मांग की है। 16 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के परसनी मोराकांदर गांव निवासी मनीष ने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि बीते दो दिसंबर को उनके पिता मुन्ना बहदीना अछपुरा गांव में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। तभी राघवेंद्र सिंह उर्फ रघू, बउवा सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान निवासी टीकापुर एवं श्रीराम पाल, सालिग रामपाल, हरीशंकर पाल निवासी अछपुरा एवं पुष्पेंद्र पाल ने पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed