{"_id":"57c9c7564f1c1bd5352cb470","slug":"anganwadi-workers-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती आंगनबाडी व सहायिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को प्रांतीय आहृान पर आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदेश आहृान पर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका संघ ने शुक्रवार को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष उमा प्रजापति की अध्यक्षता में धरने का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अशोक निगम व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगदीश निगम द्वारा भी उनके संघ को समर्थन दिया गया।
मांग को लेकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का दिन भर धरना चला जिसमें कार्यकत्रियां नारे लगाती रहीं। इस मौके पर जिला मंत्री निर्मला धुरिया, कोेमल वर्मा के अलावा सभी ब्लाकों से कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने धरने में प्रतिभाग किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौपा।