{"_id":"6b008a6622ea82d9d505098a","slug":"an-air-raid-and-blackout-mock-drill-will-be-held-at-the-stadium-tomorrow-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147933-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कल स्टेडियम में होगी एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कल स्टेडियम में होगी एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
विज्ञापन
- शाम 6 बजे बजेगा दो मिनट तक हवाई हमले का चेतावनी सायरन
- नागरिकों से घबराने के बजाय निर्देशों का पालन करने की अपील
हमीरपुर। आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा और राहत-बचाव की तैयारियों को परखने के लिए रविवार की शाम 5 बजे से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल-2026 आयोजित होगी। जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में होने वाले इस अभ्यास में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर पालिका, नागरिक सुरक्षा और आपदा मित्रों की टीमें हिस्सा लेंगी।
अभ्यास के दौरान शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी के प्रतीक स्वरूप दो मिनट तक सायरन बजेगा। इसके साथ निर्धारित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किया जाएगा। अभ्यास समाप्त होने पर दो मिनट तक एक समान आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजेगा और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सायरन सुनकर घबराएं नहीं, बल्कि घरों और दुकानों की लाइट बंद रखें और जरूरी रोशनी के लिए खिड़की-दरवाजों पर मोटे पर्दे लगाएं। वहीं, गैस रेगुलेटर और विद्युत उपकरण बंद रखें तथा वाहन चालक सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर हेडलाइट बंद कर दें। ब्लैक आउट के दौरान टॉर्च, माचिस और लाइटर का प्रयोग न करें। अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। यह अभ्यास केवल सुरक्षा तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।