{"_id":"6ae78646534214bc8006231f","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-selection-of-anganwadi-workers-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147142-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन में धांधली का आरोप
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन के दस्तावेजों में हेराफेरी करने और पात्र महिलाओं को चयन से वंचित करने का आरोप लगा है। इस संबंध में महिलाओं ने सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गोहांड विकासखंड के बड़ा खरका गांव की रमन देवी, कुमारिया गांव की रचना देवी, बहपुर गांव की सुलेखा और राठ विकासखंड के अटगांव गांव की माधुरी ने शिकायत की है। बताया कि गोहांड विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर चयन के लिए कई गांव में महिलाओं ने आवेदन किए थे। आरोप है कि चयन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों में हेराफेरी कर कुछ महिलाओं के आवेदन जिला कार्यक्रम कार्यालय से गायब कर दिए गए।
महिलाओं का कहना है कि पात्रता की श्रेणी में आने के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया, जबकि कम अंक पाने वाली महिलाओं का चयन कर लिया गया। उन्होंने चयन में सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया है। कहा कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं होते हैं। इसके बावजूद उनके आवेदन को अपात्र बताना सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के दौरान दो पत्रों को बुलाया जाता है। प्रथम को वरीयता दी जाती है। उसके कागजों में कमी या अन्य कारण होने पर दूसरे पात्र का चयन किया जाता है। लगाए गए आरोप निराधार हैं। -इंद्रपाल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी