फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegations of damaging court records

Hamirpur News: न्यायालय की पत्रावलियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 09 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations of damaging court records
मौदहा (हमीरपुर)। उपजिलाधिकारी न्यायालय में घुसकर अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और न्यायालय की पत्रावलियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर्मचारी सरनाम सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि छह मई को वह उपजिलाधिकारी के साथ न्यायालय में दस्तावेजों का अवलोकन कर रहे थे। इसी दौरान थाना सिसोलर क्षेत्र के भमई गांव निवासी हरनारायण सिंह और शिवनारायण न्यायालय पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उपजिलाधिकारी से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान न्यायालय में रखी पत्रावलियां भी अस्त-व्यस्त हो गईं। विरोध करने पर दोनों आरोपित झगड़ा करने पर आमादा हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर अन्य लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहसील कर्मी की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed