{"_id":"65e75b87cb9369d4ce05189d","slug":"allegation-of-charging-convenience-fee-in-smart-phone-distribution-created-ruckus-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-108756-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: स्मार्ट फोन वितरण में सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: स्मार्ट फोन वितरण में सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रिहुंटा गांव में संचालित पं. उमाशंकर नारायण हरि महाविद्यालय के छात्रों ने स्मार्ट फोन वितरण में सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्कूल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। छात्रों ने एसडीएम से मामले की शिकायत करने की बात कही।
महाविद्यालय के छात्र सचिन कुमार, सौरभ कुमार, स्वदेश, लोकेश कुमार, सचिन, ऋषि कुमार, सुभाष, भूपेंद्र, हेमेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क मोबाइल वितरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रति छात्र 200 रुपये सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। वहीं, वर्ष 2021 में प्रत्येक छात्र से 100 रुपये वसूले गए थे।
आरोप है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर परीक्षा में देख लेने की धमकी दी गई। छात्रों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें महाविद्यालय के कथित कर्मचारी से पैसों के बावत छात्र जानकारी ले रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, प्रबंधक राहुल पाठक ने कहा कि किसी छात्र से पैसे नहीं लिए जा रहे हैं। कहा वीडियो एडिट कर वायरल किया गया है। वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।