फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Akhil's stormy century, Hamirpur won by 70 runsAkhil's stormy century, Hamirpur won by 70 runs

Hamirpur News: अखिल का तूफानी शतक, हमीरपुर 70 रन से जीता

Sun, 04 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Akhil's stormy century, Hamirpur won by 70 runsAkhil's stormy century, Hamirpur won by 70 runs
हमीरपुर। छानी खुर्द गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने पैंथर इलेवन मौदहा को 70 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ हमीरपुर ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई, वहीं पैंथर इलेवन मौदहा टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर के ऑलराउंडर खिलाड़ी अखिल ने मैच में अपने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच में हमीरपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के स्टार खिलाड़ी अखिल ने 30 गेंदों में 112 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 छक्के और एक चौका शामिल था। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की दर्शकों ने खूब सराहना की। सद्दाम ने भी 5 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया। हमीरपुर ने निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। पैंथर इलेवन मौदहा के गेंदबाज लकी ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर इलेवन की शुरुआत बेहद खराब रही। उनके ओपनर मोहित बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लकी ने 28 रन बनाकर एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। पूरी टीम 14.3 ओवरों में मात्र 104 रन ही बना सकी। हमीरपुर के अखिल ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया और 12 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशिफ ने भी 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रकार, मौदहा को 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अखिल द्विवेदी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed