फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   aim to buy 22500 mt wheat

22, 500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य

Tue, 29 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
aim to buy 22500 mt wheat
गेहूं

एक अप्रैल से होने वाली सरकारी गेहूं खरीद को लेकर क्रय एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में चार एजेंसियां 40 खरीद केंद्र स्थापित करेंगी। जिसमें प्रशासन स्तर पर 22,500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को गेहूं खरीद एजेंसियों के  अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में बांदा से आए क्वालिटी इंस्पेक्टर रामबरन सिंह ने कहा कि साफ सुधरा गेहूं ही खरीदा जाएगा। अभी गेहूं की क्राप क टिंग होनी है। इसके बाद केंद्र सरकार से गेहूं खरीद में किसानों को दी जाने वाली राहत संबंधी दिशानिर्देश जारी होंगे तब नए मानक तय होंगे। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि सारे इंतजाम पूरे कर लें।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद मंडी सचिवों से क्र य केंद्रों को मिलने वाली सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने को कहा है। मौके पर रीजनल मार्केटिंग आफीसर राजेश कुमार, सहकारिता विभाग के एआर एके अग्रवाल, डिप्टी एआरओ सुभाषचंद्र मौजूद रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 31 क्रय केंद्र पीसीएफ संचालित करेगा। यूपी एग्रो सिर्फ एक केंद्र खोलेगा। वहीं विपणन शाखा छह, भारतीय खाद्य निगम दो केंद्रों पर गेहूं की खरीददारी करेगा। विपणन शाखा मंडी समिति कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ और सरीला में केंद्र खोलेगा। यूपी एग्रो टेढ़ा मंडी समिति में क्रय केंद्र चलाएगा। भारतीय खाद्य निगम मंडी समिति मौदहा और राठ में केंद्र खोलेगा। जबकि पीसीएफ सहकारी समिति कुरारा, मिश्रीपुर, पीसीएफ कुरारा में केंद्र खोलेगा।


इसी तरह सुमेरपुर ब्लाक में सहकारी समिति हेलापुर, इंगोहटा, छानी, सुमेरपुर, पचखुरा, पीसीएफ मंडी सुमेरपुर, मौदहा में रीवन, सायर, साधन सहकारी समिति मौदहा, पीसीएफ केंद्र मौदहा में खुलेंगे। विकासखंड मुस्करा कस्बे में मंडी समिति पर पीसीएफ, साधन सहकारी समिति इमिलिया व विबांर, राठ में क्रय विक्रय, क्षेत्रीय सहकारी समिति, पीसीएफ केंद्र, साधन सहकारी समितियों में नौरंगा, धमना, पथनौड़ी, मझगवां में गेहूं की खरीद करेंगी। गोहांड में धनौरी, जराखर, बहपुर, मगरौठ, गोहांड केंद्र हैं। सरीला में बंडवा, बरगवां, खेड़ा शिलाजीत समितियों में क्रय कें द्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed