{"_id":"56fac8854f1c1bec33f0068c","slug":"aim-to-buy-22500-mt-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"22, 500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22, 500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से होने वाली सरकारी गेहूं खरीद को लेकर क्रय एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में चार एजेंसियां 40 खरीद केंद्र स्थापित करेंगी। जिसमें प्रशासन स्तर पर 22,500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में बांदा से आए क्वालिटी इंस्पेक्टर रामबरन सिंह ने कहा कि साफ सुधरा गेहूं ही खरीदा जाएगा। अभी गेहूं की क्राप क टिंग होनी है। इसके बाद केंद्र सरकार से गेहूं खरीद में किसानों को दी जाने वाली राहत संबंधी दिशानिर्देश जारी होंगे तब नए मानक तय होंगे। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि सारे इंतजाम पूरे कर लें।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मंडी सचिवों से क्र य केंद्रों को मिलने वाली सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने को कहा है। मौके पर रीजनल मार्केटिंग आफीसर राजेश कुमार, सहकारिता विभाग के एआर एके अग्रवाल, डिप्टी एआरओ सुभाषचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 31 क्रय केंद्र पीसीएफ संचालित करेगा। यूपी एग्रो सिर्फ एक केंद्र खोलेगा। वहीं विपणन शाखा छह, भारतीय खाद्य निगम दो केंद्रों पर गेहूं की खरीददारी करेगा। विपणन शाखा मंडी समिति कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ और सरीला में केंद्र खोलेगा। यूपी एग्रो टेढ़ा मंडी समिति में क्रय केंद्र चलाएगा। भारतीय खाद्य निगम मंडी समिति मौदहा और राठ में केंद्र खोलेगा। जबकि पीसीएफ सहकारी समिति कुरारा, मिश्रीपुर, पीसीएफ कुरारा में केंद्र खोलेगा।
इसी तरह सुमेरपुर ब्लाक में सहकारी समिति हेलापुर, इंगोहटा, छानी, सुमेरपुर, पचखुरा, पीसीएफ मंडी सुमेरपुर, मौदहा में रीवन, सायर, साधन सहकारी समिति मौदहा, पीसीएफ केंद्र मौदहा में खुलेंगे। विकासखंड मुस्करा कस्बे में मंडी समिति पर पीसीएफ, साधन सहकारी समिति इमिलिया व विबांर, राठ में क्रय विक्रय, क्षेत्रीय सहकारी समिति, पीसीएफ केंद्र, साधन सहकारी समितियों में नौरंगा, धमना, पथनौड़ी, मझगवां में गेहूं की खरीद करेंगी। गोहांड में धनौरी, जराखर, बहपुर, मगरौठ, गोहांड केंद्र हैं। सरीला में बंडवा, बरगवां, खेड़ा शिलाजीत समितियों में क्रय कें द्र खोले जाएंगे।