{"_id":"61895d3d32f13474b212546d","slug":"agricultural-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp662798175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी सीजन का 1548 क्विंटल बीज अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी सीजन का 1548 क्विंटल बीज अवशेष
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रबी अभियान में कुल दो लाख 59 हजार 585 हेक्टेयर जमीन की बुवाई के लिए 4720.53 क्विंटल बीज कृषि विभाग को उपलब्ध हुआ। अब तक विभाग ने एक लाख 84 हजार 727 हेक्टेयर के लिए 3172.46 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया है। अभी भी विभाग के पास 1548.07 क्विंटल बीज अवशेष है। जिसको विभाग पचास फीसदी अनुदान पर किसानों को वितरित करा रहा है। वहीं बीज ग्राम योजना के तहत 60 फीसदी अनुदान कृषकों को दिया जा रहा है।
लक्ष्य के सापेक्ष कम हुई पूर्ति
जनपद में रबी सीजन में दो लाख 59 हजार 585 हेक्टेयर का लक्ष्य कृषि विभाग को मिला था। जिसके सापेक्ष अभी तक एक लाख 84 हजार 727 हेक्टेयर की पूर्ति हो सकी है। अभी भी करीब 77 हजार हेक्टेयर में फसलों की बुवाई अवशेष है।
विभाग के पास 1548 क्विंटल बीज उपलब्ध
कृषि विभाग रबी सीजन के लिए लक्ष्य के सापेक्ष 4720.53 क्विंटल सरसों, चना, मटर, मसूूर, गेहूं, जौ का बीज मंगाया है। अभी तक 3172.46 क्विंटल बीज किसानों ने खरीदा है। सरसों 265.20 क्विंटल के सापेक्ष 262.20 क्विंटल वितरित हुई है। चना 859.56 के सापेक्ष 585 क्विंटल, मटर 1401.23 क्विंटल, मसूर 459 के सापेक्ष 400 क्विंटल, गेहूं 1668.34 के सापेक्ष 759.21 क्विंटल व जौ 59.70 के सापेक्ष 6.55 क्विंटल बीज वितरित किया गया है। अभी भी विभाग के पास 1548.07 क्विंटल बीज अवशेष है। जिसमें सरसों तीन क्विंटल, चना 274.56, मसूर 59, गेहूं 909.13 व जौ 53.15 क्विंटल अवशेष है। वहीं मटर बीज की शत प्रतिशत बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
रबी सीजन में उन्नतिशील प्रजाति के बीज गोदामों में उपलब्ध हैं। अलग अलग योजनाओं के तहत किसानों 50 से 60 फीसदी अनुदान में दिया जा रहा है। गेहूं में करीब आधा दर्जन प्रजातियों का उत्तम क्वालिटी का बीज मंगाया गया है। किसान अपना आधार व खतौनी के पेपर लेकर किसी भी बीज गोदाम से 50 फीसदी अनुदान पर ले सकते हैं।
- डॉ. सरस कुमार तिवारी उप कृषि निदेशक