{"_id":"4454560540cc087d572d152c238bc313","slug":"aged-died-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यालय से सटे कुछेछा गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक आहत पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार को कुछेछा गांव निवासी रामसजीवन (40) ने गांव के बाहर खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे पुत्र संतोष ने बताया कि उसका पिता दूध बेचने का काम करते थेा।
सुबह गांव से दूध इकट्ठा करने के बाद उसे दूध बांटने को मुख्यालय भेज दिया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे खेतों में खड़े बबूल के पेड़ में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि बड़े भाई संजय और पड़ोसी की पुत्री के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से पिता ने आत्महत्या की है। आरोप है कि दो माह पूर्व पड़ोसी ने बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला उसके भाई के खिलाफ दर्ज करा दिया और पुलिस ने उसे जेल भिज दिया।
बताया कि इसके बाद भाई को जमानत पर छुड़ाया। जमानत पर वापस आने के बाद युवती का पिता ने शादी कराने के लिए उसके पिता पर दबाव बनाने लगा।
इस पर उसके पिता ने नवरात्र में विधि विधान से शादी कराने की बात कही, लेकिन रविवार को लड़की को उसका पिता जबरिया उनके घर पर छोड़ गया।
इसी बात से क्षुब्ध होकर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछेछा चौकी इंचार्ज आरडी यादव ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है।
जिस पर दो माह पूर्व बलात्कार के आरोप में उसके पुत्र को जेल भेजा गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।