फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Advocate showered bullets on the hectic , death

अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मौत

Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
Advocate showered bullets on the hectic , death
Advocate showered bullets on the hectic , death Updated Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate showered bullets on the hectic , death
कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर शादी समारोह से लौट रहे एक अधिवक्ता की बुधवार रात कुछ लोगों ने घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोली अधिवक्ता के सीने और सिर पर लगीं। मौके पर ही अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कसबे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार अहिरवार वकालत का कार्य करते थे। बुधवार की रात वह दातागढ़ी आश्रम के पास रहने वाले कुटू रैकवार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब नौ बजे वह अपने एक साथी सिंचाई विभाग में तैनात अमीन कृपाराम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी घर से कुछ दूर बाइक सवार कृपाराम ने अधिवक्ता अशोक कुमार को घर के निकट उतार दिया और वह अपने घर चले गए। अशोक के भाई कमल अहिरवार ने बताया कि अशोक जब पैदल अपने घर जा रहे थे तभी वहां पहले से घात लगाए खडे़ कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने का प्रयास करने लगे। इसी बीच अधिवक्ता की आरोपियों से भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कमल ने बताया कि इसी बीच एक आरोपी भूपेंद्र ने तमंचा से फायर किए। गोली सीने और सिर पर लगीं हैं। गोली लगते ही अधिवक्ता वहीं गिर गए। करीब आधा घंटे बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। परिजन अशोक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अधिवक्ता के भाई बाबूलाल पुत्र गौरीशंकर अहिरवार ने पड़ोस में रहने वाले अरुण उर्फ लालदिमान पुत्र छोटेलाल अहिरवार उसके पुत्र भूपेंद्र अहिरवार, नरेंद्र, धर्मेंद्र, शैलेंद्र और अरुण के भाई अजय उर्फ बबलू पुत्र छोटेलाल के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 घटना के बारे में मृतक अशोक अहिरवार के भाई कमल ने बताया कि 2005 में नवदुर्गा महोत्सव के दौरान अरुण उर्फ लालदिमान ने जानवर बांधने को लेकर उसकी मां के  साथ गाली गलौज करते हुए अपशब्द कहे थे। उस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। तब अरुण उर्फ लालदिमान पक्ष ने उसे मारापीटा था।


 जिससे गंभीर चोटें आई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से आरोपी उन लोगों से रंजिश मान रहे हैं। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed