फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Administration intensifies preparations for CM's likely visit.

Hamirpur News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज

Thu, 18 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administration intensifies preparations for CM's likely visit.
फोटो 18 एचएएमपी 16 राठ के बीएनवी डिग्री कालेज ग्राउंड पर व्यवस्थाएं देखतीं विधायक व एडीजी। संवा
राठ। कस्बे में 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। बीएनवी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में हेलीपैड व मंच तैयार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विधायक मनीषा अनुरागी, एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कॉलेज ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी प्रोटोकॉल नहीं आया है। विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि 21 जून को बीएनवी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां मंच तैयार किया जा रहा है जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई बड़ी सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मंच के लिए लखनऊ से टेंट पंडाल का सामान आया और मंच पंडाल का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका के ईओ राजेश कुमार वर्मा ने कर्मचारियों की टीम लगाकर मैदान में साफ-सफाई कराई। वहीं एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह टीमों के साथ व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed