फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Add seven lives bound

सात जन्मों के बंधन में बंधे 101 जोड़े

Fri, 03 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Add seven lives bound
वर वधू को आशीर्वाद देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के पवई गांव में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 101 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंध गए। वैवाहिक रस्म गायत्री पद्धति से संपन्न हुईं। सम्मेलन का उद्घाटन चरखारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख करन सिंह राजपूत ने किया।

विज्ञापन


जय सियामाता जन कल्याण समिति ने क्षेत्र के पवई गांव में सियामाता मंदिर परिसर में गुरुवार को सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन कराया। जिसमें 101 जोड़ों का विवाह हुआ। शादियों का आयोजन चार चरणाें में हुआ।
विज्ञापन


सबसे पहले चिकासी, हमीरपुर की शिवकांती ने झरेला जालौन के वकील के गले में जयमाला डाली। बसरेही, जालौन की देवकांती ने जमखुरी, हमीरपुर के उदयभान, उमरिया, हमीरपुर के धर्मेंद्र ने खरका, जालौन की नीलम, कबरई, महोबा के राजाराम ने करुई, उरई की उमाकांती, बसरिया, हमीरपुर के सुनील कुमार ने लोदीपुरा, हमीरपुर की नीलम, धमना, हमीरपुर के मंगल सिंह ने पथखुरी, हमीरपुर की आशा देवी, भैंसाए, हमीरपुर के तपेश्वर द्विवेदी ने चंडौत, हमीरपुर की सोनम, उरई के दिलीप कुमार ने गोहांड की ज्योति, चिकासी, हमीरपुर के धनप्रकाश ने बरहरा, हमीरपुर की रोशनी, मोहम्मदाबाद, उरई के लोकेंद्र ने ददरी, हमीरपुर की वंदना के गले में वरमाला डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों का आयोजन गायत्री परिवार के आचार्यों ने गायत्री पद्धति से कराया। शादी संपन्न कराने के लिए 25 वेदियां बनाई गई थीं। टीका आदि कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं ने मंगल गीत गाकर किया। इसके बाद बेटियों की विदाई नम आंखों से की गई। शादी संपन्न होने के बाद समिति ने वर-वधू को घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया।


इस मौके पर विधायक गयादीन अनुरागी, भाजपा नेत्री मनीषा अनुरागी, माधुरी श्रीवास, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, अमर सिंह बाबा, बसपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह जराखर, बृषभान सिंह राठ, अरुण द्विवेदी भेड़ी, हरचरन फौजी, दिलीप राजपूत, सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह यादव व महेंद्र सिंह राजपूत सहित क्षेत्र से भारी तादात में आए अतिथियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed