फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ACJM court started on the demand of advocate association

Hamirpur News: अधिवक्ता संघ की मांग पर एसीजेएम न्यायालय शुरू

Thu, 14 Nov 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
ACJM court started on the demand of advocate association
राठ (हमीरपुर)। एसीजेएम कोर्ट की स्थापना के लिए अधिवक्ता संघ की मेहनत रंग लाई। बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक गुप्ता ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस कोर्ट में राठ, मझगवां व चिकासी थाने के आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक गुप्ता ने फीता काटकर एसीजेएम कोर्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने न्यायालय के कार्यालय, पीठासीन विश्राम कक्ष, आशुलिपिक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट जमुनादीन राजपूत ने बताया एसीजेएम कोर्ट के लिए अधिवक्ता संघ बीते 25 वर्षों से संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन

अब वादकारियों को अनेक आपराधिक मामलों में जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। बताया कि एसीजेएम कोर्ट में राठ, मझगवां व चिकासी थानों के आपराधिक मामले सुने जाएंगे। जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में सिविल वादों के अलावा जरिया व जलालपुर थानों के आपराधिक वादों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन राठ तरुण कुमार, हरिशंकर रावत, नवलकिशोर नगायच, जयसिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह राजपूत, महामंत्री सोहित मिश्रा, चरन सिंह, शुभकरन सिंह, सलीम अहमद खान, मनोज कुमार, राजेंद्र महान आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed