फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused in youth's murder arrested; axe recovered

Hamirpur News: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Thu, 22 Oct 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused in youth's murder arrested; axe recovered
बिवांर। बच्चों के बीच हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बिवार थाना क्षेत्र के उपरी गांव के कमलेश का पुरवा निवासी छोटे वर्मा की 19 अक्टूबर की रात कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव घर के बाहर रास्ते में पड़ा मिला था। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिजनों ने गांव के सुरेश वर्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया था। भाई रामकरन की तहरीर पर पुलिस ने 20 अक्टूबर को सुरेश के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को सायर-करगांव रोड पर गौशाला पुलिया से आगे उपरी गांव के पास से आरोपी सुरेश वर्मा (38) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में जुटी तीन टीमें
सरीला। जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में रामनवमी की रात संजय उर्फ संजू राजपूत (33) की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मृतक के पिता मूरत ध्वज की शिकायत पर 19 अक्टूबर को गांव के अमरकांत पुत्र श्रीकृष्ण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, लेकिन हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय रामनवमी पर गांव में मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। भोजन करने के बाद वह मंदिर से गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचा, जहां उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार है। जरिया थाना प्रभारी मनोज पांडेय के मुताबिक, नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। उसकी तलाश की जा रही है।



संजय और नामजद आरोपी के बीच दोस्ती थी। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। - शाहरुख खान, सीओ सरीला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed