फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accusation of attempting to convert a woman's religion

Hamirpur News: महिला का धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of attempting to convert a woman's religion
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप लगा है। इस संबंध में महिला की मां ने सोमवार को बिवांर थाने में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की।
विज्ञापन

विवाहिता की मां ने 26 अक्तूबर को थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपनी बेटी को गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक सत्यम पति त्रिपाठी ने बताया कि महिला की मां अपने दामाद के साथ थाने आई थीं। महिला को बयान दर्ज कराने के लिए महिला डेस्क पर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मामले में जांच जारी है। जांच में महिला के विवाहित होने और उसके दो बच्चे होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed