{"_id":"5fe62ac28ebc3e3c4073dc08","slug":"accident-hamirpur-news-knp6021372144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बकरी चराकर लौट रहे वृद्घ को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बकरी चराकर लौट रहे वृद्घ को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्योरा (हमीरपुर)। सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव के पास बकरी को कुचलकर भाग रहे ट्रक को रोकने पर चालक ने चरवाहे को भी कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अन्य लोगों को भी कुचलने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। देर रात तक ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया। पुलिस ने देर रात ट्रक को कब्जे में लिया है।
टिकरौली गांव निवासी रामसिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके पिता रज्जू पाल (58) बकरी चराने गए थे। देर शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बकरी को कुचल दिया। पिता ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद चंद्रभान सिंह, बारेलाल, गोलई आदि ने बताया कि उन लोगों ने भी ट्रक को रोकने की कोशिश की। वह भी बाल-बाल बचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने टिकरौली मार्ग में जाम लगा दिया और किसी भी ट्रक को गांव से नहीं निकलने की बात कहने लगे। मृतक बकरी पालन कर परिवार का गुजर बसर करते थे। मृतक के एक पुत्र है। घटना से पुत्र व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। देर रात तक ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि घटना कर भागने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।