{"_id":"617d916ac7b98a4d041d7de5","slug":"accidant-hamirpur-news-knp6613971100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। एक पखवाड़ा पहले दुर्घटना में घायल युवक का झांसी में इलाज हो रहा था। इलाज के लिए रुपये न होने पर परिजन घर ले आए, शनिवार को घर पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चिकासी थाने के बरौली गांव निवासी मुन्नालाल अहिरवार ने बताया कि 13 अक्तूबर को छोटे भाई सुरेश अहिरवार (35) गोहांड कस्बा गए थे। अगली सुबह नौ बजे गांव निवासी साथी विनोद कुमार के साथ लौट रहे थे। उरई रोड पर चुरहा व गोहांड के बीच कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हुए थे।
राहगीरों की सूचना पर सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने सुरेश को झांसी रेफर किया था। मुन्नालाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार मजदूरी करता है। भाई के इलाज में सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। उपचार के लिए रुपये न बचने पर शुक्रवार को सुरेश को घर ले आए। जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतक के नाम पर एक एकड़ जमीन का पट्टा है। मजदूरी कर अपना पेट पालते थे। मुन्नालाल ने बताया कि एक साल पूर्व मृतक भाई की पत्नी उन्हें छोड़ कर चलीं गईं थीं।