{"_id":"609eb81e8ebc3e25fc25e4a2","slug":"accidant-hamirpur-news-knp6284243180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वन कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वन कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बिवांर के माधव रोड पर गुरुवार की शाम पैदल सड़क पार कर रहे वन निगम के कर्मचारी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के स्वासामाफ गांव निवासी चंद्रभान पाल ने बताया कि उनके पिता जीवन पाल (57) बिवांर के माधव रोड पर स्थित वन निगम के डिपो में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। गुरुवार की शाम लगभग छह बजे उनके पिता कार्यालय से निकल कर सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक में सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल उनके पिता सड़क पर पड़े रहे। काफी देर बाद उधर से निकले राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुत्र चंद्रभान पाल का कहना है कि घटना के बाद काफी देर तक उनके पिता घायल अवस्था में पड़े। अगर समय से इलाज हो जाता तो उनकी जान बच सकती थी। बताया कि उनके पिता की यहां डेढ़ वर्ष पहले ही तैनाती हुई थी। पिता यहीं ड्यूटी करते थे। वह व उनका बड़ा भाई रामकिशोर मां सुशीला के साथ गांव में रहते हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।