फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accidant,dead,hamirpur news

हाईवे पर वाहन ने महिला को रौंदा

Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
accidant,dead,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर मंगलवार सुबह नवीन गल्ला मंडी के पास तड़के तेज रफ्तार किसी वाहन ने पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने क्षतविक्षत शव को शवगृह में रखवाया है। शव के पास से पहचान लायक कुछ भी नहीं मिला है। शव के समीप एक पोटली पुलिस को मिली है। जिसमें कपड़ा आदि बंधे हैं।
विज्ञापन

खूनी हाईवे का तमगा हासिल कर चुके नेशनल हाईवे-34 पर मंगलवार तड़के हादसा हुआ। किसी वाहन ने पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। क्षतविक्षत शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई भारी वाहन रहा होगा। महिला का शव पहचानने लायक नहीं बचा है। महिला ने लाल रंग की छींटदार साड़ी पहन रखी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाने की दरोगा संगीता यादव ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से शव को समेटकर शवगृह पहुंचाया। पुलिस का मानना है कि महिला शायद मानसिक कमजोर रही होगी। उसके पास से जो पोटली मिली है।
विज्ञापन

उसके कपड़ों को देखकर लग रहा है कि वह सामान्य महिला नहीं है। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं घटना कर भागे अज्ञात वाहन तक पहुंचने के लिए मंडी गेट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। पुलिस को अनुमान है कि घटना को किसी बालू या गिट्टी से भरे भारी वाहन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed