{"_id":"69123eeb82f5728d360f19de","slug":"a-small-bridge-will-be-built-over-kadoran-nala-at-a-cost-of-rs-417-crore-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-132369-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कड़ोरन नाला पर 4.17 करोड़ रुपये से बनेगा लघु सेतु पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कड़ोरन नाला पर 4.17 करोड़ रुपये से बनेगा लघु सेतु पुल
Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कड़ोरन नाला पर 4.17 करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु पुल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण की अनुमति दे दी है। इस नाले में लघु पुल बनने से जिले के दो ब्लॉकों की एक लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर बचेगा।
जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के बिरखेरा व मुंडेरा मार्ग के मध्य कड़ोरन नाला पड़ता है। इस पर पुल बनने से बांदा जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। साथ ही मौदहा क्षेत्र के अरतरा, परछछ, पढ़ोरी, टोला, सिकरी, सिसोलर होते हुए मटौंद मार्ग को भी जोड़ेगा। 10 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं, सुमेरपुर क्षेत्र के मुंडेरा, मिहुना, टिकरी, पारा, कैथी, बिरखेरा, टेढ़ा, बदनपुर, पचखुरा, मौहर, धुंधपुर आदि गांव लाभान्वित होंगे।
हर साल बारिश के मौसम में इस नाले पर उफान आने से इन गांवों का संपर्क टूट जाता है। इन समस्याओं से लोगों को सुविधा दिलाए जाने के लिए लोनिवि ने पूर्व में प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर को भेजा था। जिसपर शासन ने इसके निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। विभाग के अनुसार लघु सेतु 40 मीटर लंबा बनेगा। साथ ही 1,700 मीटर एप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य में 4.17 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
कड़ोरन नाला पर लघु सेतु के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- दृगपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि।