{"_id":"693c6bb60d59ca2b16091e18","slug":"a-sign-was-put-up-indicating-that-fertilizer-was-out-of-stock-leading-to-protests-by-farmers-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133590-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाद खत्म होने का लगाया बोर्ड, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाद खत्म होने का लगाया बोर्ड, किसानों का हंगामा
Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 10- हंगामा कर रहे किसानों को समझाते प्रभारी। किसान
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में किसान कूपन लिए लाइन में लगे रहे और केंद्र प्रभारी ने खाद खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। इससे खफा किसानों ने जमकर हंगामा किया और केंद्र प्रभारी पर खाद की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए।
कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए बृहस्पतिवार को दो ट्रक में 1100 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध हुई थी। केंद्र प्रभारी शिव सिंह ने खाद वितरण के लिए किसानों को कूपन बांटे थे। बृहस्पतिवार से ही किसान लाइन में लगे थे। रात होने पर केंद्र प्रभारी ने सुबह खाद देने का आश्वासन दिया। सुबह किसान लाइन में लगे रहे और केंद्र प्रभारी ने दोपहर में खाद खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। इससे नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया और केंद्र प्रभारी पर खाद की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगाए।
केंद्र प्रभारी ने बताया कि कालाबाजारी का आरोप निराधार है। तीन सौ से अधिक किसानों को कूपन बांटे गए थे। चार से पांच बोरी यूरिया एक कूपन में दी है। पचखुरा सहकारी समिति में एक ट्रक खाद आई थी। वहां से मांगा कर बचे हुए किसानों को खाद वितरित किया जा रहा है।