फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A girl upset with eve-teasing committed suicide by hanging herself

Hamirpur News: छेड़खानी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 29 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 29 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A girl upset with eve-teasing committed suicide by hanging herself
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान युवती ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती 16 मार्च की शाम जानवरों को चारा डालने घर के पास बने मकान में गई थी। तभी पड़ोस का शिवनारायण वहां पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। जब युवती का छोटा भाई वहां पहुंचा तो उसको भी मारा पीटा। बाद में आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शनिवार की शाम युवती ने मकान के कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से उतार उसे जिला अस्पताल लाए, यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि 16 मार्च को घटना के समय वह पत्नी के साथ काम करने खेत गया था। रात में लौटने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। 17 मार्च को इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो जान बच जाती। उधर, तीन दिन पहले आरोपी ने भी जहर खा लिया था। हालांकि, इलाज के बाद उसकी हालत ठीक हो गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed