फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A fire broke out in the home of two brothers, causing a loss of 2.5 lakh rupees.

Hamirpur News: दो भाइयों के आशियाने में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान

Sat, 16 May 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the home of two brothers, causing a loss of 2.5 lakh rupees.
सरीला। जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूली बसा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोबर से भरे खाद के गड्ढे में फेंकी गई चूल्हे की राख से उठी चिंगारी ने दो भाइयों के घर को आग की चपेट में ले लिया। हादसे में नकदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन





गांव निवासी बृजेंद्र और उनके छोटे भाई हरिचंद्र पुत्र तुलसीराम एक ही आवास में अलग-अलग रहते हैं। शुक्रवार दोपहर बृजेंद्र बाजार गए हुए थे। इसी दौरान घर के पीछे बने खाद के गड्ढे में डाली गई राख से चिंगारी उठी और कच्चे मकान के छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। बृजेंद्र ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बकरियां बेचकर मिले करीब 1.20 लाख रुपये घर में रखे थे जो आग में जल गए। इसके अलावा छह क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल अरहर, दो क्विंटल लाही तथा घरेलू सामान भी राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरिचंद्र के बैग में रखे करीब 50 हजार रुपये और लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का सामान भी जल गया। सूचना पर सचिव राधेश्याम और लेखपाल राममिलन मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन किया। जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed