Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A farmer died after his condition deteriorated while he was irrigating his fields.

Hamirpur News: सिंचाई कर रहे किसान की हालत बिगड़ने से हुई मौत

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after his condition deteriorated while he was irrigating his fields.
राठ। खेत में सिंचाई कर रहे पूर्व प्रधान के भाई की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पूर्व प्रधान प्रेमनारायण राजपूत ने बताया कि सोमवार रात उनके बड़े भाई केशव नारायण (82) अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। तभी ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमनारायण ने बताया कि उनके भाई के नाम पर 70 बीघा कृषि भूमि है। किसान अपने पीछे पत्नी सीतारानी व बेटे रामजीवन राजपूत को छोड़ गए हैं। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने कहा कि परिजन ठंड लगने से मौत की बात कह रहे हैं। लेखपाल को भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed