{"_id":"693081244dc14996b301e63e","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-virma-river-providing-convenience-to-25-lakh-people-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133249-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विरमा नदी पर बनेगा पुल, ढाई लाख आबादी को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विरमा नदी पर बनेगा पुल, ढाई लाख आबादी को सुविधा
Wed, 03 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 06- मुस्करा के मिहुना में पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन करतीं विधायक मनीषा अनुरा
गहरौली (हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र के मिहुना गांव में विरमा नदी पर पुल का निर्माण कराया जाना है। मंगलवार को विधायक मनीषा अनुरागी ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। पुल के निर्माण से 25 गांव की करीब ढाई लाख की आबादी को सुविधा होगी।
विधायक की पहल पर अप्रैल में शासन से स्वीकृति मिली। धन आवंटित होने पर मंगलवार को शिलान्यास हुआ। विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण 3,109.37 लाख की लागत से पुल का निर्माण करा रहा है। पुल बनने से सायला क्षेत्र के बिलगांव की साइड के कटहरी, पुरैनी, धौहल, टिकरी, छेड़ीबेनी, मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के मिहुना तरफ के मेहेरा, दिखौरा, इलवान, लोधामऊ, खडेही लोधन, शिवानी पाल का डेरा सहित 25 गांव को लाभ मिलेगा। व्यापार बढ़ेगा। कृषि उपज बेचने में सुगमता होगी। ब्लॉक प्रमुख मुस्करा वीर नारायन राजपूत, जीतू सिंह राजपूत, करन सिंह राजपूत, दिग्विजय पाठक, विनोद त्रिपाठी, धर्मपाल राजपूत, राजीव निषाद, राज्य सेतु निर्माण के सहायक अभियंता पंकज कुमार, डीपीएम दिलीप कुमार, शाहिद आदि रहे।