{"_id":"692b3af2f69da0e1310eb05e","slug":"a-20-km-traffic-jam-caused-wedding-procession-buses-and-the-groom-and-brides-vehicles-to-become-stranded-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133115-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 20 किमी लंबा जाम बारात की बसें, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 20 किमी लंबा जाम बारात की बसें, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी
Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29एचएएमपी - 21हमीरपुर में जाम में फसे वाहन। संवाद
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। ट्रक के खराब होने से जाम लग गया। दोपहर तीन बजे शुरू हुआ जाम शाम होते-होते 20 किलोमीटर तक फैल गया। हालात इतने खराब रहे कि कई दूल्हा-दुल्हन, बरात की बसें और कारें घंटों तक फंसी रहीं। दिनभर जाम के हालात रहे।
दोपहर से सजेती की ओर से आने वाला ट्रैफिक थम गया था। जबकि कानपुर की दिशा में जा रहे वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। भाजपा की नवमनोनीत जिलाध्यक्ष के शहर आगमन के समय भी दोपहर में करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जैसे ही हालात ठीक हुए तो फिर महोबा की ओर जाने वाला एक ट्रक शाम सात बजे यमुना पुल पर खराब हो गया, इससे ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। क्रेन की मदद से ट्रक हटवाया गया, लेकिन तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी थीं। यात्रियों ने बताया कि वे दो से तीन घंटे तक एक ही जगह खड़े रहे।
रात 10 बजे तक जाम पूरी तरह नहीं खुल सका था, हालांकि दोनों लाइन धीरे-धीरे चलने लगी थीं। यातायात पुलिस के दीवान असित ने बताया ट्रक को क्रेन से हटवा दिया गया है। एक लाइन खोल दी गई है और जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।