{"_id":"30238","slug":"Hamirpur-30238-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के हर सवाल का जवाब है : धूमल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के हर सवाल का जवाब है : धूमल
Hamirpur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के दड़ूही में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि विकास देख कांग्रेस बौखला जाती है। कुछ कांग्रेसी मित्रों को अटल वर्दी योजना रास नहीं आ रही थी और कह रहे थे कि वर्दी तो दे दी, सिलवाएगा कौन। धूमल ने कहा कि कांग्रेस के इस सवाल का जवाब भी दिया गया है और वर्दी सिलवाने के लिए सौ-सौ रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उठाऊ पेयजल योजना घनाल खुर्द तथा दड़ूही का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत के मटाहणी स्कूल में नव निर्मित साइंस ब्लाक छात्रों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में जलापूर्ति एवं सिंचाई पर चालू वित्त वर्ष में 1383 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। जिससे कि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इससे पहले मटाहणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की 69 लाख की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया। स्थानीय विधायक उर्मिल ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हमीरपुर विस क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए हैं।
इस अवसर पर शिक्षामंत्री ईश्वर दास धीमान, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रविंद्र सिंह रवि, नादौनता के विधायक बलदेव शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष एमसी परमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष आदर्श कांत, मीडिया सलाहाकार समिति के सदस्य विजय पाल सोहारू, भाजपा के प्रदेश सचिव विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त राजेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन, दड़ूही पंचातय प्रधान ऊषा बिरला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
-----
हमीरपुर में अंतरिक्ष माल उद्घाटन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को हमीरपुर के गांधी चैक के समीप नवनिर्मित अंतरिक्ष माल का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल में निजी क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष दीप कुमार बजाज तथा अंतरिक्ष माल के संस्थापक सुनील ठाकुर मौजूद रहे।