{"_id":"30109","slug":"Hamirpur-30109-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिशनल डायरेक्टर ने किया एनसीसी कैंप का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिशनल डायरेक्टर ने किया एनसीसी कैंप का दौरा
Hamirpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। 4 एचपी कंपनी हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे एनसीसी कैंप के पांचवें दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल पीएस पुंडीर ने कैंप का दौरा किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटस ने उन्हें शानदार गार्ड आफ आनर पेश किया। इसके उपरांत जनरल ने प्रशिक्षण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कैडेटस को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान कैडेटस से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके जोश और अनुशासन के लिए उन्हें शाबासी दी। उन्होंने कैडेटस को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एनसीसी ग्रुप शिमला के कमांडर आरएस तोमर, हमीरपुर 4 एचपी कंपनी के कमान आफिसर मंजीत सिंह, 6 एचपी कंपनी ऊना के कमान अधिकारी मंगत सैणी तथा अतिरिक्त एनसीसी आफिसर और प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद थे। जनरल पुंडीर ने बताया कि एनसीसी हिमाचल का देश में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि कैडेटस ने शौक और जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर शिमला ग्रुप ने निदेशालय के आठ ग्रुपों में पहला स्थान प्राप्त किया है।