{"_id":"30108","slug":"Hamirpur-30108-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगौड़ा चोर हुआ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगौड़ा चोर हुआ गिरफ्तार
Hamirpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर थाना पीओ सेल ने चोरी के मामले में शामिल फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। युवक पर 2004 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, और तब से फरार था। अनिल कुमार गांव मौंही का रहने वाला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पर 2004 में चोरी का केस दर्ज हुआ था। और कोर्ट में हाजिर न होने के कारण 2009 में अनिल कुमार को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर अनिल कुमार को सराहकड़ से हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।