{"_id":"29853","slug":"Hamirpur-29853-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भाजपा उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भाजपा उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
Hamirpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। जिला भाजपा उपाध्यक्ष व प्रमुख व्यवसायी विजय बहल को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। बहल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है तथा अब पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति का सुराग लगाने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक अभी तक फोन करने वाले व्यक्ति की कोई पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला भाजपा उपाध्यक्ष व प्रमुख व्यवसायी विजय बहल को शनिवार सुबह लगभग 11 बजे तीन बार मोबाइल पर फोन आए। तीनों बार अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी तथा अपशब्दों का प्रयोग किया। अज्ञात व्यक्ति फोन नंबर से विजय बहल के मोबाइल पर काल कर रहा था। तीन बार उसने फोन किए तथा हिंदी में वह बात कर रहा था। उसके बाद जब उन्होंने दोबारा नंबर पर काल की तो उसने फिर उसी लहजे में बात की तथा इसके बाद फोन को काट दिया। घटना के बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजय बहल व परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बार-बार मिली धमकियों के बाद विजय बहल ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने उनसे इसकी शिकायत की है तथा उन्होंने सदर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं, जिससे धमकी भरा फोन करने वाले शख्स का पता लगाया जा सके और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। फोन पर धमकाने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।