फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मोरसू में आग से झुलसी महिला, टांडा रेफर

मोरसू में आग से झुलसी महिला, टांडा रेफर

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत मोरसू में एक विवाहिता आग लगने से बुरी तरह झुलस गई है। प्राथमिक उपचार को उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी (23) पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी घोड़ी-घबीरी सोमवार सुबह आग की चपेट में आ गई। इससे महिला का पच्चास फीसदी शरीर आग से झुलस गया है। राजकुमारी मोरसू में अपने मायके के घर आई थी, जहां खाना पकाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। हालांकि घायल महिला के बयान कलमबद्ध नहीं हो पाए हैं। लेकिन महिला के परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह रसोई में खाना पकाते समय आग की लपटें महिला के कपड़ों से लग गई, जिसे बुझाने का राजकुमारी ने काफी प्रयास किया। परिजन जब तक आग पर काबू पाते महिला का शरीर पच्चास फीसदी जल चुका था। इसके बाद परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए महिला को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा का कहना है कि महिला के अधिक झुलस जाने से महिला के बयान कलमबद्ध नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed