फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तीन केंद्रों पर 953 स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

तीन केंद्रों पर 953 स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2014 में रविवार को छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के तीन विद्यालयों में हुई परीक्षा में करीब साढे़ नौ सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुबह से ही केंद्रों पर प्रतिभागियों का जमघट लगने लगा। करीब सवा घंटे तक चली परीक्षा बेहद शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा 9 व 10 के परीक्षार्थी सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज, कक्षा 11 व 12 के परीक्षार्थी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और स्नातक स्तरीय परीक्षार्थियों की परीक्षा अवतार मेहेर बाबा विद्यालय में हुई। सरदार पटेल में 385 के सापेक्ष 261 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में 819 के सापेक्ष 543 स्टूडेंट और अवतार मेहेर बाबा मंाटेसरी स्कूल में 257 के सापेक्ष 149 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। कुल 953 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 528 छात्र परीक्षा देने नही पहुंच सके। सरस्वती विद्या मंदिर 50, सरदार पटेल में 30 और अवतार मेहेर बाबा स्कूल में 18 परीक्षकों ने परीक्षा कराई। परीक्षा के संबंध में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामशंकर यादव ने कहा कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा कराना बड़ा ही सराहनीय कदम है। उन्होंने सुझाव दिया कि आयोजन के पहले गाइड लाइन अवश्य देनी चाहिए। साथ ही प्रश्नपत्र को समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाए। ताकि जो छात्र परीक्षा में शामिल नही हो सके हैं, वह भी आगे की तैयारियां उसी के अनुसार कर सकें।
विज्ञापन


फोटो परिचय 19 एचएएमपी 4 डीआईओएस डा.सीएस मालवीय परीक्षा का जायजा लेते।
डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
छात्रवृत्ति परीक्षा का जायजा लेने के लिए डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय तीनों केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने परीक्षा के आयोजन की सराहना की। साथ ही व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने जो प्रश्नपत्र दिया है, उसका पैटर्न काबिले तारीफ है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साह के साथ ड्यूटी पर डटे रहे परीक्षक
छात्रवृत्ति परीक्षा में जहां संबंधित कालेजों के टीचरों ने उत्साह दिखाया, वहीं परिषदीय स्कूलों के टीचरों ने भी बढ़-चढ़कर कर सहभागिता की। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब के जिला संयोजक डा.जीके द्विवेदी, जिला समन्वयक अखिलेश शुक्ला, श्री विद्या मंदिर कालेज के गजोधर प्रसाद यादव, शिवनाथ साहू, सचिन खरे, अर्जुन सिंह यादव, देशराज रचनाकार, सागर साहू, जिला व्यायाम प्रशिक्षक रावेंद्र सिंह, हरिप्रसाद राजपूत, मनोज कुमार, किरन पाठक, रीतू सिंह, महेश ओमर, अवधेश, वेद प्रकाश, लक्ष्मीशंकर, सुरेश सोनकर, संदीप सोनकर सहित विद्यालय के सभी शिक्षको का सहयोग रहा। अवतार मेहेरबाबा मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल के पूर्व सेकेट्री मेहेरप्रकाश निगम, प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह यादव, इंलिश मीडियम की प्रधानाचार्य नूरुस शहर, प्रताप चंद्र निगम, रामसेवक ओमेर, बुशरा खान, संजय खरे, भागवत सिंह, अलका, देवीदीन ने प्रतियोगी परीक्षा कराई। वहीं पूरे आयोजन की व्यवस्था में अमर उजाला टीम के राजेश सिंह, सलाहद्दीन, धर्मेंद्र खरे, मुनीर खान, सुभाष साहू, सुरेश कुमार, अभय सिंह, हरिओम धुरिया, रामलखन जुटे रहे।


फोटो परिचय 19 एचएएमपी 10 शिवांगी सचान।
परीक्षार्थी शिवांगी सचान का कहना है कि अमर उजाला द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाना बहुत ही सराहनीय प्रयास है। क्योंकि इस परीक्षा से मेधावियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रश्नपत्र बहुत ही अच्छा था।

फोटो परिचय 19 एचएएमपी 11 मोनिका धुरिया।
परीक्षार्थी मोनिका धुरिया का कहना है कि अमर उजाला मेधावियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। जो प्रश्नपत्र तैयार किया गया है। वह सभी विषयों पर आधारित है और इस प्रश्नपत्र को हल करने में अच्छा लगा।

फोटो परिचय 19 एचएएमपी 13 संध्या यादव।
परीक्षार्थी संध्या यादव का कहना है कि छात्रवृत्ति परीक्षा छात्रों को आगे बढ़ाने का सार्थक कदम है। अगर वह परीक्षा में सफलता प्राप्त करती हैं तो उसकी आगे की पढ़ाई में खासी आर्थिक मदद मिल जाएगी।

फोटो परिचय 19 एचएएमपी 14 निधि तिवारी।
निधि तिवारी का कहना है कि अमर उजाला सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। छात्रों के उत्साहवर्धन के साथ छात्रवृत्ति देने का विचार भी सराहनीय है। परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल विषय के अंतर्गत ही थे।

फोटो परिचय 19 एचएएमपी 15 काजोल गुप्ता।
काजोल गुप्ता का कहना है कि छात्रवृत्ति परीक्षा छात्रों के भविष्य के लिए बेहतर है। जो छात्र सफलता प्राप्त करेंगे, छात्रवृत्ति मिलने पर वह उनकी आगे की पढ़ाई में सहायक साबित होगी।


फोटो परिचय 19 एचएएमपी 12 अंकुर।
छात्र अंकुर परीक्षा देने के बाद जब केंद्र से बाहर निकले तो मुस्कराते हुए बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा ने नया उत्साह भरने का काम किया है। साथ ही इस परीक्षा से छात्रों में प्रतियोगिताओं में शामिल होने का साहस बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed