{"_id":"43-202329","slug":"Hamirpur-202329-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस न होना गंभीर मसला: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस न होना गंभीर मसला: डीएम
Hamirpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने सुमेरपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन न कराए जाने के मामले को गंभीर कहा। साथ ही नगर पंचायत सुमेरपुर में विकास कार्य होने के बाद पुन: टेंडर प्रक्रिया की निविदा प्रकाशित होने के मामले में अपर जिलाधिकारी से जांच कराने की बात कही। जिलाधिकारी के साथ मौजूद पुलिस अधीक्षक वीके शेखर ने पुलिस ऑफिस के सामने लगने वाली सब्जी की दुकानों को तहसील मार्ग पर लगाए जाने के मामले को दिखवा लेने की बात कही।
जिलाधिकारी शनिवार को मीडिया से मुखातिब र्हुइं। उन्हें वीरान हो चुके मुख्यालय के सिटी फॉरेस्ट की जानकारी दी गई। इस पर डीएम ने कहा कि वह देखेंगी, जन सहभागिता के जरिये इसे फिर से खड़ा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए वह डिग्री कालेजों में जाएंगी। इसके लिए प्रचार प्रसार कराया जाएगा। बीते 12 अगस्त से थाना सुमेरपुर में समाधान दिवस न कराए जाने के मामले को गंभीर मसला बताया।