{"_id":"43-202055","slug":"Hamirpur-202055-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के लिए किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए किया जागरूक
Hamirpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कसबे के राजकीय बालिका इंटर कालेज में गुरुवार को प्रधानाचार्या के नेतृत्व में शिक्षकाें व छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने घराें की सफाई के साथ पड़ोसियों को भी इसका संदेश दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता व सफाई अभियान के आह्वान पर अब भाजपाइयों की गति सफाई अभियान में तो मंद पड़ गई। लेकिन अलग-अलग संगठन आज भी सफाई संबंधित अभियान मेें जुटे हैं। कसबा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या तलक सिद्दीकी के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं, शिक्षकाें व छात्राओं ने पूरे कालेज परिसर की सफाई की। साथ ही एक मजार में भी सफाई अभियान चलाया। प्रधानाचार्या ने बताया कि यह मात्र एक दिन का अभियान नहीं है। समय-समय पर विद्यालय व अपने कक्षों की सफाई के साथ अपने घराें में भी सफाई कार्य करते हुए आस-पास के लोगों को जागरूक करें।