फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तीन दुकानों के शटर तोड़ उड़ाई नगदी

तीन दुकानों के शटर तोड़ उड़ाई नगदी

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास गुरुवार रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर गोलक में रखे हजारों रुपये पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदारों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कसबे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी अशोक गुप्ता और याकूब की अंबेडकर चौराहे के पास मोटर पार्ट्स की दुकान है। चौबटटा निवासी हसन खां भी यहीं पर खराद मशीन की दुकान किए हैं। अशोक गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह लोग दुकान बंद कर घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने उनकी दुकानों के शटर जैक लगाकर तोड़ दिए। चोरों ने अशोक की दुकान से करीब 8 हजार और याकूब की दुकान से 4 हजार रुपये चुराए। हसन की दुकान का आधा शटर ही तोड़ सके। सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंचार्ज बीपी मिश्रा ने घटना का जायजा लिया। अशोक गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली से व्यापारियों में रोष
कसबे में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष है। दर्जनों चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। अभी हाल ही में बीते एक पखवारे पहले मियांपुरा मोहल्ला निवासी किसान कुंवर बहादुर यादव के घर चोरों ने करीब 12 लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष केजी अग्रवाल और नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed