{"_id":"43-184058","slug":"Hamirpur-184058-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से पेड़ उखड़े बिजली लाइनें टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से पेड़ उखड़े बिजली लाइनें टूटीं
Hamirpur
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। शनिवार शाम अचानक आई तेज आंधी पानी में क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। दर्जनों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे व लाइनें टूट गईं। इससे खेड़ाशिलाजीत और ममना पावर स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई।
भीषण गर्मी के बीच शनिवार को अचानक पलटे मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी ने जमकर तबाही भी मचाई। सरीला जरिया मार्ग व सरीला उमरिया मार्ग तथा खेड़ा शिलाजीत मार्ग में सड़क किनारे लगे दर्जनों पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटों ठप रहा। कई दुकानों के टीन टप्पर उड़ गए। करियारी, खेड़ा, धगवां, चंडौत गांव को विद्युत लाइनों के खंभे टूटकर गिर गए। राठ से ममना व खेड़ा पावर स्टेशन को आई 33 केवीए लाइन के तार बीरा गांव के पास पांच खंभों से व अमगांव के पास तीन खंभों से उतर जाने की वजह से रात भर दोनों पावर स्टेशनों की आपूर्ति ठप रही। इस पावर स्टेशनों से जुड़े कसबा सहित डेढ़ सौ गांवों में अंधेरा छाया रहा। पेयजल योजनाएं भी ठप रहीं। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। विद्युत कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। विभाग के जेई निरंजन चौधरी ने बताया कि लाइनों को ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए है। देर रात तक कसबे की आपूर्ति बहाल हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठीक करने में एक दो दिन लग सकते हैं।