{"_id":"43-180867","slug":"Hamirpur-180867-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने पार किए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने पार किए लाखों के जेवर
Hamirpur
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव ननिहाल में शादी में शामिल होने के लिए आते समय टप्पेबाजों ने महिला की अटैची से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर पारकर दिए। घर आने पर जब उसने अपनी अटैची खोली तो जेवर नदारद देख बेहोश हो गई। हालत खराब होने पर उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरतरा गांव निवासी लालाराम यादव के घर 7 मई को शादी होनी है। उसकी भांजी नीलम पत्नी मानसिंह जनपद फतेहपुर के थाना जहानाबाद के गांव कचनार बगिया से इस शादी में भाग लेने सोमवार रात आई। उसने बताया कि वह जहानाबाद से घाटमपुर के लिए एक सफेद रंग के चौपहिया वाहन पर बैठी थी। उसमें पहले से 4-5 लोग बैठे थे। उसकी अटैची व सामान ऊपर रख दिया। घाटमपुर उतरने के बाद अटैची लेकर वह कानपुर से बांदा जाने वाली ट्रेन पर बैठ गई और रागौल में उतरी। जहां से वह अरतरा गांव पहुंची। जब घर में उसने अटैची खोली तो उसमें सोने चांदी के जेवर गायब मिले। यह देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। लोग उसे अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज शुरू हो सका। कई घंटे बाद वह सामान्य स्थिति में आ सकी।