{"_id":"43-180866","slug":"Hamirpur-180866-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को वोट न देने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को वोट न देने पर की मारपीट
Hamirpur
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव में एक व्यक्ति ने एक दलित को भाजपा को वोट न देने पर लाठियों से पीटा। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को देने के साथ ही न्याय की गुहार लगाई है।
टिकरी गांव निवासी दलित गोपाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए कहा है कि कल दिन में वह मुख्य मार्ग से अपने बेटे के साथ घर की ओर जा रहा था। तभी गांव के प्रधान कल्लू सिंह व उसके साथी कमल सिंह जो भाला और लाठी के साथ उसके घर पहुंचे। उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर लाठी डंडो से पीटने लगे। उसने बताया कि इसके कहने पर उसने भाजपा को वोट नहीं दिया इस पर मारापीटा। उधर कोतवाली प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि गोपाल का प्रार्थना पत्र मिल चुका है। जांच के कार्रवाई की जाएगी। आरोपी प्रधान कल्लू सिंह ने घटना को बेबुनियाद बताया है।