फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पुत्री और दामाद की मौत से मचा कोहराम

पुत्री और दामाद की मौत से मचा कोहराम

Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी शिवदास पाल ने बताया कि पुत्री गुड़िया पाल (19) की शादी गत वर्ष बांदा जनपद के सिंहपुर गांव निवासी राममनोहर के साथ हुई थी। गुड़िया सुमेरपुर कसबा स्थित त्रिवेदी गर्ल्स डिग्री कालेज में बीए की छात्रा थी। 13 अप्रैल को वह पति के साथ गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने आई थी। परीक्षा के बाद नव दंपत्ति ने रात कहां गुजारी, आपस में क्या-विचार विमर्श हुआ यह कुछ भी पता नही चल सका। सोमवार की सुबह कानपुर बांदा रेलमार्ग में हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर नवदंपति के कटे हुए शव पाए गए। दोनों के शव कटे व क्षत-विक्षत अलग अलग पड़े थे। घटना की खबर गुड़िया के परिजनों को लगने पर कोहराम मच गया। रामनोहर की मौत की खबर से दुखी परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। बताया जाता है कि घटना सुबह की है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जबलपुर से लखनऊ को जाने वाली ट्रेन से ही नव दंपति की जान गई। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन घटना स्थल से वापस नही लौट सके थे। मुंडेरा प्रधान सुरेश कुशवाहा ने बताया कि इस घटना से पूरे गांव के लोग दु:खी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed