फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हर्ष फायरिंग होने पर गेस्ट हाउस मालिक जिम्मेदार

हर्ष फायरिंग होने पर गेस्ट हाउस मालिक जिम्मेदार

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। शादी-विवाह के दौरान हर्ष फायरिंग को लेकर एसपी ने गेस्ट हाउस मालिक और संचालकों को चेतावनी दी है कि उनके गेस्ट हाउस या पैलेस में फायरिंग होने पर गेस्ट हाउस मालिक या संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दफा 35 का जिक्र किया और कहा कि हर्ष फायरिंग होने पर पैलेस मालिक ही जिम्मेदार होंगे। पुलिस अधीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को कोतवाली में सभी पैलेसों के मालिकों और उनके संचालकों की बैठक में यह चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी गेस्ट हाउस मालिक या पैलेस संचालक बुकिंग होते समय ही कार्यक्रम कराने वाले से शपथ पत्र लें। एसपी ने पुलिस को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष फायरिंग होने पर बीट के सिपाही जिम्मेदार होंगे। इस मामले में हल्के के सिपाही को सस्पेंड भी किया जा सकता है। वहीं बैठक में एसपी ने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वार्ता की। एसपी ने सभी से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया। सर्राफा संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस समय बाजार में पुलिस की गश्ती हो रही है। कैलास चन्द्र अग्रवाल सर्राफ ने सरीला व राठ के संतोष सोनी के घर लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की है। एसपी ने कोतवाली इंचार्ज को कहा कि सर्राफा बाजार में पुलिस की ड्यूटी लगी रहेगी। बैठक में एसडीएम रामयश गौतम, सीओ जीतेंद्र नाथ पांडेय, सीओ सरीला महेंद्र पाल सिंह, कोतवाली इंचार्ज अंगद प्रताप सिंह, केजी अग्रवाल, सुनील नगाइच मौजूद रहे।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की होगी धरपकड़
दस दिन से राठ जलालपुर वाया मौदहा मार्ग पर निजी बसों की हड़ताल को लेकर एसपी ने मोटर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता आजाद और बस मालिकों से डग्गामार वाहनों के संचालन को लेकर वार्ता की। एसपी ने कहा कि सिर्फ परमिट वाले वाहनों को चलने दिया जाएगा। जिनके परमिट नहीं है और उनको पकड़कर सीज कर दिया जाएगा। किसी भी सूरत में डग्गामार वाहनों को नहीं चलने का आश्वासन दिया। राठ जलालपुर मार्ग पर डग्गामार वाहनों के विरोध में निजी बस मालिकों ने हड़ताल कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधौलियाना मोहल्ले में 3 साल पहले सर्राफा व्यापारी संतोष सोनी के घर हुई डकैती के मामले को एसपी ने पीड़ित संतोष सोनी के घर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आज तक न तो लाइसेंसी हथियार बरामद कर सकी और न ही घटना से जुडे़ असली मुल्जिम। पुलिस अधीक्षक ने तीन साल पुरानी घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed