{"_id":"43-107529","slug":"Hamirpur-107529-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवयुवकों ने व्यवस्था परिवर्तन की भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवयुवकों ने व्यवस्था परिवर्तन की भरी हुंकार
Hamirpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के गठन पर हर्ष
हमीरपुर। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पार्टी का नाम आम आदमी की पार्टी दिया। इस पर ग्वालटोली मोहल्ले में नवयुवकों ने बैठक कर कहा कि व्यवस्था बदलने के लिए संकल्पित पार्टी को ही अपना समर्थन देंगे।
मौजूदा समय की राजनीतिक दलों के भ्रष्टाचार से इंडिया अंगेस्ट करप्सन के लोग आंदोलनों से व्यवस्था परिवर्तन नहीं कर सके तो व्यवस्था परिवर्तन के लिए नई पार्टी बनाने पर जोर देने लगे। इसी के चलते देवत्थान एकादशी पर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नाम से राजनीतिक दल की स्थापना की है। पार्टी की घोषणा होने के बाद नगर के ग्वालटोली मोहल्ले में युवाओं ने एक बैठक में कहा कि भ्रष्टाचार व व्यवस्था परिवर्तन के लिए संकल्पित पार्टी को वह पूरी तरह से समर्थन करेंगे। कहा कि देश का लोकतंत्र पिछले 65 सालों से ऊपर से नीचे की ओर संचालित हो रहा था।
लेकिन इस पार्टी की स्थापना के बाद पूरी उम्मीद है कि अब लोकतंत्र नीचे से ऊपर की ओर संचालित होगा। जो ग्राम्य स्वराज्य व मोहल्ला स्वराज्य स्तर से संचालित होगा। नीचे का व्यक्ति ही वास्तविक शासक होगा तथा केंद्रीयकृत नौकरशाही से आम आदमी राहत की सांस लेगा। इस दौरान अनुराग तिवारी, हिमांशु निगम, अभिषेक निगम, विजयेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, झब्बू महाराज आदि उपस्थित रहे।