{"_id":"43-105646","slug":"Hamirpur-105646-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में 250 छात्रों ने लिया हिस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में 250 छात्रों ने लिया हिस्सा
Hamirpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यातायात माह के तहत जीजीआईसी, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर के करीब 250 छात्र छात्राओं ने पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। टीएसआई महेंद्रचंद्र उपाध्याय ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित करने के बाद स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
गोष्ठी कर बच्चों को बताए ट्रैफिक रूल
मौदहा (हमीरपुर)। यातायात माह के तहत कसबे के आदर्श इंटर कालेज में हुई गोष्ठी में सीओ एकेे मौर्या ने कहा कि बच्चे बाइक साइकिल या पैदल विद्यालय आते जाते समय सड़क पार करने में विशेष सावधानी बरतें। बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात न करें। प्रधानाचार्य कंधीलाल श्रीवास सहित टीचर मौजूद रहे। उधर रहमानियां में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी कोतवाल अजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग व बिना लाइसेंस आटो चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। कोतवाल से छात्रों ने यातायात नियम तोड़ने वाले आटो चालकों व अतिक्रमण की शिकायत की। इस दौरान प्रधानाचार्य नजीर अहमद खां, टीचर आरिफ उल्ला ने विचार व्यक्त किए।
‘जीवन अमूल्य है, संभलकर चलें’
सरीला (हमीरपुर)। यातायात माह अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने ममना गांव के गयादीन चौरासिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को यातायात माह अभियान के तहत संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है, वाहन चलाते समय, सड़क पार करते समय, यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसी तरह चिकासी थानाक्षेत्र के पंडित दीनदयाल इंटर कालेज में भी सीओ ने शिविर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष आरके मिश्रा, विद्यालय प्रबंधक जगदीश शरण, कमलेश, वीर नारायण आदि मौजूद रहे।