{"_id":"43-102875","slug":"Hamirpur-102875-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजगता से ड्यूटी करें तो अपराध घटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजगता से ड्यूटी करें तो अपराध घटेंगे
Hamirpur
Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेेले को लेकर एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर कोई पुलिस कर्मी तैनाती वाले स्थल से गायब मिला तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। यह बात उन्होंने कोतवाली में पुलिस कर्मियों की एक बैठक में कही।
बुधवार को एसपी ने स्थानीय कोतवाली में मेले और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कोतवाली में बैठक की। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि भीड़भाड़ के क्षेत्र में एक दो फीसदी ऐसे लोग भी पहुंच जाते है। जिन्हें धर्म और श्रद्धा से कोई लेना देना नहीं है। अगर पुलिस कर्मी सजगता के साथ ड्यूटी करें तो काफी हद तक अपराधों पर अंकुश लग सकता है। अगर शराबी या नशा किए कोई व्यक्ति नजर आए तो उसे अपने पास बैठा लें और कोतवाली सूचना देकर उसे वहां से हटा दें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्ती के साथ हिदायत दी कि अगर कोई ड्यूटी स्थल से गायब मिला तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को सकुशल कराने के लिए बेरीकेडिंग की गई है। साथ ही कालपी चौराहा के पास बैरियर लगाया गया है। जहां भीड़ को नियंत्रित करने के बाद ही श्रद्धालुओं को यमुना घाट की ओर बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने चौराहो पर लगाई गई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जानकारी ली। इसके साथ ही मेला स्थल का निरीक्षण किया गया और रावण दहन के कार्यक्रम को सकुशल कराने के लिए निर्देश दिए गए।