फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   935 nomination for pradhan post

प्रधान पद को 935 नामांकन

Mon, 23 Nov 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
935 nomination for pradhan post

नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को 58 ग्राम प्रधान पद के लिए 304 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान काफी गहमा गहमी रही। अब तक 935 लोगों ने नामांकन कराया है। खंडविकास अधिकारी महेंद्र देव और चुनाव अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि विकासखंड में पहले दिन 631 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।  

विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव को नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को प्रधान पद के उम्मीदवारों ने लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल कराया। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चे दाखिल करने की होड़ मची रही। मौजूदा प्रधान हरिगोविंद प्रजापति छानीखुर्द, रामफूल निषाद कछार, जयराम प्रजापति धनपुरा, अवधेश यादव कुंडौरा, बिसुना यादव बांकी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


प्रधान संघ के जिला महामंत्री जयनारायन ने मां का नामांकन कराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। थानाध्यक्ष ललपुरा शिवमिलन पूरे दिन मुख्य गेट पर मौजूद रहे। एडीएम सदर आरएस वर्मा, निर्वाचन अधिकारी कृष्णमुरारी के साथ नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ सहकारिता ओपी चौरसिया, चौकी इंचार्ज राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed