फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   90 of the 64 state tubewells stalled

90 में से 64 सरकारी नलकूप ठप

Wed, 09 Nov 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
90 of the 64 state tubewells stalled
पानी की समस्‍या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

मौदहा विकासखंड क्षेत्र में स्थापित 90 सरकारी नलकूपों में सिर्फ 64 बंद हैं। इसमें 32 यांत्रिक तो 32 ही ट्रांसफार्मरों की खराबी से बंद पड़े हैं। नलकूपों के बंद होने से 50 हजार बीघा जमीन पर पलेवा नहीं हो पा रहा है। पूरे नौ माह फुर्सत में रहने वाला नलकूप विभाग अभी तक जागा नहीं है। यहीं हालत रही तो दैवी आपदा से पीड़ित किसान सड़काें पर उतरकर अपनी आवाज उठाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन


सरकारी नलकूप विभाग पूरे नौ माह मौज करता है। इस दौरान नलकूपों के टूटे पाइपों आदि की मरम्मत के नाम पर लाखाें रुपये का हिसाब किताब बनाता है। लेकिन मौके पर आज भी इनके पाइपों, गूलों व कुलाबाें की स्थिति जस की तस है। इतना ही नहीं यह विभाग नलकूपों के ठप होने का दोष बिजली विभाग पर ठोंकता है और ट्रांसफार्मराें की खराबी बताकर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन


अभी नलकूप विभाग 32 नलकूप ठप होना बता रहे है। लेकिन यह विभाग यांत्रिक दोष से बंद नलकूपों के ठप होने की रिपोर्ट दबाए है। लंबी पड़ताल के बाद यांत्रिक खराबी से 32 सरकारी नलकूप ठप चल रहे हैं। जिनमें अकेले अरतरा गांव के नलकूप नंबर 124 एमजी, 62, 65, 113 व पढ़ोरी गांव का 81, तिंदुही का नौ, मकरांव का 97, पाटनपुर का 112, लेवा का 49, सिसोलर का 96, परछछ 122, टोलामाफ का 52, इमिलिया का 13, मिहुंना का 79, बम्हरौली 132, सायर का 100 एमजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नलकूप  विभाग ने अकेले 32 सरकारी नलकूपों में ट्रांसफार्मर की खराबी होेने से बंद बताया है। बिजली विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सूची भी प्रस्तुत की थी। जिस पर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि उनके ज्यादातर ट्रांसफार्मरों का तेल निकाल लिया है और इन सभी की सूचना पुलिस भी दर्ज करा दी है। नए ट्रांसफार्मर आने में कठिनाई हो रही है। कुल मिलाकर एक नलकूप  करीब एक हजार बीघा जमीन को सिंचित करता है और यदि मोटा आंकड़ा लगाया जाए तो 90 में 64 नलकूप ठप पड़े होने से 50 हजार बीघे से अधिक जमीन पलेवा के अभाव में पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed