{"_id":"61bf76d7ae21ba230f6aab81","slug":"84-thousand-skilled-women-will-prosper-with-saarthya-hamirpur-news-knp670523442","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामर्थ्य से 84 हजार हुनमंद महिलाएं बनेंगी समर्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामर्थ्य से 84 हजार हुनमंद महिलाएं बनेंगी समर्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जनपद के ग्रामीण अंचलों की 84 हजार हुनरमंद महिलाओं को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रोड्यूसर कंपनी स्थापित की जाएगी। शासन महिला सामर्थ्य योजना के तहत कंपनी स्थापित करने के लिए डेढ़ करोड़ का बजट देगा। इस संबंध में ग्राम विकास विभाग के अपर सचिव की तरफ से सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है।
जनपद में महिला सामर्थ्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) प्रोड्यूसर कंपनी स्थापित करेगा। इसके लिए सरकार ने पहली बार वर्ष 2021-22 के लिए बजट का प्रावधान किया है। अपर प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार ने 29 अक्तूूबर को डीएम को योजना का क्रियान्वयन कराने के लिए पत्र जारी किया था। जनपद में प्रोड्यूूसर कंपनी स्थापित करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मिलने की उम्मीद है। पत्र के अनुसार जिले की महिला किसानों और कारीगरों को प्रशिक्षण देकर उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाने की योजना बनाई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक प्रशांत मिश्रा ने बताया महिलाओं के लिए नई प्रोड्यूसर कंपनी स्थापित की जाएगी। इसके लिए जिले में 28 कलस्टर बनाकर 84 हजार हुनरमंद महिलाओं के उत्पाद बेहतर मूल्य पर बेचकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।
--
गरीब महिलाओं की आय में वृद्धि करना उद्देश्य
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक प्रशांत मिश्र ने बताया झांसी की बलिनी मिल्क प्रोड्सर कंपनी जो नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ संचालित है। उसी की तरह जनपद में भी महिला सामर्थ्य योजना के तहत नई प्रोड्सर कंपनी स्थापित की जाएगी। इसमें समूहों की हुुनरमंद महिलाओं और विभिन्न विभागों की योजनाओं को जोड़ा जाएगा। इससे महिलाओं के उत्पाद को उचित मूल्य मिलेगा।