{"_id":"59e4e2124f1c1bd8538b7a05","slug":"81508172306-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन मिठाई विक्रेताओं को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन मिठाई विक्रेताओं को थमाया नोटिस
Updated Tue, 17 Oct 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मिठाई बेचने पर आधा दर्जन विक्रेताओं को नोटिस थमाया। दुकानदारों को त्योहारी सीजन में खराब मिठाई बेचते पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को अवाहदेवी और टौणीदेवी कस्बे में मिठाई की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान नोटिस थमाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टौणीदेवी और अवाहदेवी कस्बे की मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टौणीदेवी में आधा दर्जन दुकानों की मिठाइयां संदेहास्पद पाई गईं। इसके चलते विभाग ने इन दुकानदारों को नोटिस थमाया। इसमें त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को खराब मिठाइयां न बेचने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दुकानदार ऐसा करता पकड़ा गया तो उसकी मिठाइयां मौके पर नष्ट करवाई जाएंगी। नियमानुसार कार्रवाई कर उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि करीब दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस थमाया है।