{"_id":"66a7e41870c64f7f010aeed4","slug":"74-solar-lights-will-be-installed-in-eight-gram-panchayats-of-the-block-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-113731-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में लगेंगी 74 सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में लगेंगी 74 सोलर लाइटें
Tue, 30 Jul 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों को बाबूजी कल्याण सिंह एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत सोलर लाइटों से जगमग किए जाएंगे।
आठ पंचायतों में 74 सोलर स्ट्रीट लाइटें मुख्य जगहों पर लगाई जाएंगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि कल्याण सिंह एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्हऊपुर, पचखुरा बुजुर्ग, चन्दपुरवा बुजुर्ग, बरदहा सहजना, पलरा में 10-10 स्थानों में सोलर लाइटें लगी हैं।
इसी तरह देवगांव में छह, सुरौली बुजुर्ग में दस तथा इंगोहटा में आठ सोलर स्ट्रीट लाइटें प्रमुख स्थानों पर लगाई जानी है। एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिवों को इन लाइटों के लगने वाली सार्वजनिक स्थान जैसे हाट बाजार, सामुदायिक पथ आदि को चयनित करके लगवाएं जाने के लिए निर्देशित किया गया है। (संवाद)